Moto G13: लॉन्च से पहले सामने आए मोटोरोला के किफायती फोन के स्पेसिफिकेशन, 50MP कैमरे से होगा लैस
Moto G13 के साथ पंच-होल वाली डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा, जो कि 90 हर्ट्ज एमोलेड पैनल होगा। फोन के साथ मीडियाटेक हेलियो जी 99 की प्रोसेसिंग पावर और एंड्रॉयड 13 आधारित MyUX 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला (Motorola) जल्द ही अपनी G सीरीज में विस्तार करते हुए Moto G13 को लॉन्च कर सकता है। मोटो जी 13 की लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हो गई है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन को 2023 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Moto E22s को भारत में पेश किया है।
Moto G13 की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार, Moto G13 के बैक में फ्लैट डिजाइन वाला कैमरा सेटअप मिलेगा। कहा जा रहा है कि फोन का कैमरा सेटअप काफी हद तक वीवो टी1 प्रो और वीवो टी1 44W स्मार्टफोन की तरह दिखता है। यानी फोन के साथ कैमरा मॉड्यूल में दो सर्कुलर रिंग मिलेंगे। वहीं फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर मिल सकता है। फोन के अन्य फीचर्स और स्टोरेज की बात करें तो इसके साथ 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। मोटो जी 13 में 5,000 एमएएच की बैटरी और 10 वाट का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।
मोटो जी 13 के साथ पंच-होल वाली डिस्प्ले का सपोर्ट रहेगा, जो कि 90 हर्ट्ज एमोलेड पैनल होगा। फोन के साथ मीडियाटेक हेलियो जी 99 (MediaTek Helio G99) की प्रोसेसिंग पावर और एंड्रॉयड 13 आधारित MyUX 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलेगा।
Moto E22s
मोटो ई22एस को 8,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। मोटो ई22एस में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जो पंच होल डिजाइन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। मोटो ई22एस में मीडियाटेक हेलियो जी 37 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी है। मोटो ई22एस में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है।