50MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च Moto G13, इसमें है 90Hz डिस्प्ले, कीमत 10 हजार से भी कम
Moto G13 में 90Hz डिस्प्ले के साथ स्लिम और प्रीमियम डिजाइन दी गई है। Moto G13 को 5,000 एमएएच की बैटरी और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

विस्तार
मोटोरोला ने बुधवार 29 मार्च को भारत में अपने नए सस्ते फोन Moto G13 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक हेलियो चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ स्लिम और प्रीमियम डिजाइन दी गई है। Moto G13 को 5,000 एमएएच की बैटरी और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
फोन को दो कलर ऑप्शन लेवेंडर ब्लू और मैट चारकोल में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। फोन को 5 अप्रैल से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल स्टोर के खरीदा जा सकेगा।
फोन को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है।
- Amazon Prime सब्सक्रिप्शन पर ऐसे पाएं 50% डिस्काउंट
- Nothing Ear 2 Unboxing: कैसा है कंपनी का सबसे महंगा ईयरबड्स
- Samsung Galaxy S23 Plus review: क्या आपको लेना चाहिए 1 लाख रुपये का फ्लैगशिप फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Tecno ने कम कीमत में लॉन्च किया दमदार 5G फोन, इसमें है Dimensity 6020 SoC और फास्ट चार्जिंग