स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Moto का नया फोन, दो दिन चलेगी बैटरी! जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 31 May 2023 04:00 PM IST
सार

Moto G Stylus के 4जी मॉडल में मीडियाटेक हीलियो जी 85 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का सपोर्ट है, जबकि 5जी वर्जन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट के साथ आता है।

Moto G Stylus 5G 2023 launched With Snapdragon 6 Gen 1 SoC and 50 MP Camera know Price and Specifications
Moto G Stylus 5G 2023 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड मोटो ने अपने नए मिड रेंज फोन Moto G Stylus 5G (2023) को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने इस महीने की शुरुआत में इसी फोन का 4जी वर्जन जारी किया था, जिसका नाम Moto G Stylus (2023) रखा गया था। 4जी मॉडल में मीडियाटेक हीलियो जी 85 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का सपोर्ट है, जबकि 5जी वर्जन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट के साथ आता है। फोन एक इनबिल्ट स्टाइलस के साथ आता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसकी मदद से कंटेंट क्रिएशन, मैसेजिंग एप पर एनिमेटेड इलुस्ट्रेशन, ड्रॉइंग और फोटो एडिटिंग के साथ गेम भी खेले जा सकते हैं।

    नया लॉन्च किया गया मोटोरोला स्मार्टफोन अमेरिका में पेश किया गया है। फोन 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी के सिंगल स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। Moto G Stylus 5G 2023 कॉस्मिक ब्लैक और रोज शैम्पेन कलर ऑप्शन में आता है और इसकी कीमत 399 डॉलर यानी करीब 33 हजार रुपये है।

    मोटो के नए फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (2400 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है और यह एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। फोन में 4 एनएम वाला स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 5जी प्रोसेसर आता है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें