Moto E7 Power स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 7,499 रुपये

मोटोरोला इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Moto E7 Power को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस फोन की लीक रिपोर्ट सामने आई थी। Moto E7 Power को भारत में वॉटरड्रॉप नॉट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसका भारतीय बाजार में Redmi 9i, Infinix Smart 5 और Realme C15 से होने वाला है।
Moto E7 Power की कीमत
Moto E7 Power को भारत में दो मॉडल में लॉन्च किया गया है। पहला मॉडल 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। वहीं दूसरा मॉडल 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 8,299 रुपये है। फोन को कोरल रेड और तैहिटी ब्लू कलर वेरियंट मे 26 फरवरी से फ्लिपकार्ट और अन्य वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Moto E7 Power की स्पेसिफिकेशन
Moto E7 Power में एंड्रॉयड 10 है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर, 4 जीबी तक LPDDR4X रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
Moto E7 Power का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे के साथ पोट्रेट, पैनोरमा, फेस ब्यूटी जैसे कई मोड्स मिलेंगे।
Moto E7 Power की बैटरी
Moto E7 Power में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS, FM रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर 14 घंटे वीडियो प्लेबैक का दावा कियाा गया है।