मोटो ई5 प्लस आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला आज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन मोटो ई5 प्लस (Moto E5 Plus) लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉन्चिंग दोपहर 2.30 बजे नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। मोटो ई5 के साथ मोटो ई5 की भी लॉन्चिंग हो सकती है।
मोटो ई5 प्लस की खासियत की बात करें तो इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से होगी और यह फोन ब्लैक, फ्लैश ग्रे, मिनरल ब्लू और फाइन गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। हालांकि फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
मोटो ई5 प्लस की स्पेसिफिकेशन
मोटो ई5 प्लस में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो, 5000mAh की बैटरी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में माइक्रो यूएसबी है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।