जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 30 Jun 2018 11:55 AM IST
Moto E5, Moto E5 Plus Launch in India Soon
Moto E5 Plus

    लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला जल्द ही भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश करने वाली है। कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक मोटो ई5 प्लस और मोटो ई5 स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने भारत में मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले को भारतीय बाजार में उतारा है। मोटोरोला इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। इन दोनों फोन को कंपनी ने अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था।

    मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    मोटो ई5 में जहां 5.7 इंच की डिस्प्ले है, वहीं मोटो ई5 प्लस में 6 इंच की डिस्प्ले है। दोनों फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। मोटो ई5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है, वहीं मोटो ई5 प्लस में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

    दोनों फोन में दमदार बैटरी मिलेगी। मोटो ई5 प्लस में 5000mAh की और मोटो ई5 में 4000mAh की बैटरी है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और मोटो ई5 प्लस में 12 मेगापिक्स का रियर कैमरा है। दोनों फोन में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें