मोटोरोला का बजट फोन Moto E32s हुआ लॉन्च, एंड्रॉयड 12 मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 May 2022 02:09 PM IST
सार

Moto E32s में एंड्रॉयड 12 के साथ My UX मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम मिलेगी।

विज्ञापन
Moto E32s launched With Triple Rear Cameras Price Specifications
Moto E32s - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto E32s को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला की ई सीरीज का यह नया फोन है। Moto E32s को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। Moto E32s में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Moto E32s में तीन रियर कैमरे हैं। Moto E32s के साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 12 मिलेगा। Moto E32s को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    Moto E32s की कीमत

    Moto E32s की कीमत 149.99 यूरो यानी करीब 12,400 रुपये है। फोन की बिक्री यूरोप के कुछ देशों में मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर में हो रही है। एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Moto E32s को भारत में 27 मई को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में Moto E32 को 149 यूरो यानी करीब 12,300 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Moto E32s की स्पेसिफिकेशन

    Moto E32s में एंड्रॉयड 12 के साथ My UX मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम मिलेगी। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto E32s के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए Moto E32s में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Moto E32s में कनेक्टिविटीके लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB Type-C पोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 5000mAh की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें