Moto E13 के फीचर्स लीक, आठ फरवरी को हो सकती है भारत में लॉन्चिंग
Moto E13 को लेकर एक लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि Moto E13 को आठ फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। जाने-माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक Moto E13 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

विस्तार
मोटोरोला के नए फोन Moto E13 को हाल ही में यूरोप के देशों में लॉन्च किया गया है और अब यह फोन भारत आने के लिए तैयार है। Moto E13 को लेकर एक लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि Moto E13 को आठ फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
जाने-माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक Moto E13 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम बताई जा रही है। Moto E13 को यूरोप के बाजार में 119.99 यूरो यानी करीब 10,700 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है।
Moto E13 की स्पेसिफिकेशन
Moto E13 में डुअल नैनोसिम का सपोर्ट है और फोन प्री-इंस्टॉल सीम कार्ड के साथ ही आता है। इसमें एंड्रॉयड 13 का गो एडिशन है। Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MP1 GPU और 2GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज है। Moto E13 में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Moto E13 में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा है। इसके साथ 10W की चार्जिंग भी है। फोन का कुल वजन 179.5 ग्राम है। Moto E13 में 3.5mm का हेडफोन जैक है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिली है।
- Redmi Smart Band 2: रेडमी का नया फिटनेस बैंड लॉन्च, 14 दिन बैटरी के साथ मिलेगा मल्टीपल ट्रेकिंग का सपोर्ट
- Union budget 2023: टेक्नोलॉजी सेक्टर की मुराद हुई पूरी, पढ़िए बजट पर क्या कहते हैं टेक CEO
- Budget 2023: KYC कराना हुआ बहुत ही आसान, एक ही एप से हो जाएगा पूरा काम, मिलेगी वन-स्टॉप सॉल्यूशन की सुविधा
- Budget 2023: डिजिटल इंडिया को सरकार का तोहफा, मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी तक होंगे सस्ते