Moto E13 की जानकारी आई सामने, एंड्रॉयड 13 और दमदार प्रोसेसर से लैस होगा यह सस्ता फोन
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन को कोडनेम m170 और यूनिसोक टी 606 चिपसेट के साथ 2जीबी रैम के साथ आ सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 का भी सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोल ई-सीरीज के तहत अपने सस्ते फोन Moto E13 को लॉन्च करने वाला है। इस फोन को हैंडसेट सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। इस फोन को 2 जीबी रैम और ऑक्टाकोर Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन को एंड्रॉयड 13 से लैस किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Moto E22s को भारत में पेश किया था।
अब तक मोटो ई13 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की और से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन को कोडनेम एम170 और यूनिसोक टी-606 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 का भी सपोर्ट मिलेगा। स्कोर्स की बात करें तो मोटो ई13 ने सिंगल कोर टेस्ट में 318 पॉइंट और मल्टीकोर टेस्ट में 995 पॉइंट का स्कोर किया है।
गीकबेंच लिस्टिंग में फोन की कीमत और लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस फोन को सबसे पहले घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा और फिर जल्द इसे ग्लोबली में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत 10 हजार से कम होने वाली है।
मोटो ई22एस को 8,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। मोटो ई22एस में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जो पंचहोल डिजाइन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। मोटो ई22एस में मीडियाटेक हेलियो जी37 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी है। मोटो ई22एस में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है।