6,999 रुपये में मोटो सी प्लस हुआ लॉन्च, इसमें है 4000mAh की बैटरी

मोटोरोला ने अपना नया सस्ता स्मार्टफोन मोटो सी प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी 4ए, रेडमी 4 और लेनेवो के लेनोवो के5 से होगी। बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही मोटो ने भारत में मोटो जेड2 प्ले को लॉन्च किया था।
मोटो सी प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

मोटो सी प्लस (Moto C Plus) में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलेगा। फोन में गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा। इस फोन में 1.3Ghz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T720MP2 जीपीयू है। फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरज के वेरियंट में होगा। इसके अलावा फोन में दो सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2, वहीं फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलई़डी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 4000mAh की बैटरी है और साथ में रैपिड चार्जर भी मिलेगा। फोन VoLTE और LTE सपोर्ट करेगा। फोन की कीमत 6,999 रुपये है।
मोटो सी प्लस के साथ मिलने वाले ऑफर

मोटो सी प्लस के लिमिटेड एडिशन की सेल मंगलवार की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। फोन के साथ कई सारे ऑफर भी दिए जा रहे हैं। मोटो सी प्लस के साथ रिलायंस जियो प्राइम यूजर्स को 30 जीबी एक्सट्रा डाटा मिलेगा। इसके अलावा मोटोरोला प्लस मैक्स हेडफोन 749 रुपये मिलेगा जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। वहीं 24-26 जून तक मिंत्रा पर चलने वाले फैशन सेल में 20 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।