अगले सप्ताह Mivi लॉन्च करेगी 100W का साउंडबार, फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Mar 2022 03:24 PM IST
सार

Mivi 100W साउंडबार की बिक्री Mivi.in और Flipkart से होगी, हालांकि कंपनी ने कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। Mivi के मुताबिक इस साउंडबार को इन-हाउस डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Mivi set to launch its first truly made in India soundbars with 100w speaker
Mivi 100W soundbar - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Mivi ने अगले सप्ताह अपने साउंडबार पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Mivi 100W soundbar को लॉन्च करने का एलान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2030 तक भारत में OTT का मार्केट 15 बिलियन डॉलर तक पहुंचने वाला है। ऐसे में ऑडियो सिस्टम का मार्केट भी बढ़ने वाला है।

    होम ऑडियो सिस्टम के मार्केट में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी देखने को मिली है। वर्क फ्रॉम होम के कारण लोग अपने घर पर ही थिएटर का आनंद लेना चाहते हैं। मिवी का दावा है कि Mivi 100W soundbar पहला मेड इन इंडिया साउंडबार होगा।

    विज्ञापन

    Mivi 100W साउंडबार 2.2 चैनल के साथ आएगा। मिवी के इस साउंडबार में दो इन-बिल्ट वूफर और तीन इक्विलाइजर मोड मिलेंगे। इसके साथ एक रिमोट भी मिलेगा जिससे आप EQ मोड को बदल सकेंगे। कंपनी के बयान के मुताबिक Mivi 100W साउंडबार को भारतीय यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक Mivi 100W के साथ हेवी बास मिलेगा। यह साउंडबार मेटल केस के साथ आता है जिसकी फिनिशिंग इसे एक प्रीमियम लुक देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mivi 100W साउंडबार की बिक्री Mivi.in और Flipkart से होगी, हालांकि कंपनी ने कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। Mivi के मुताबिक इस साउंडबार को इन-हाउस डिजाइन किया गया है।

    नए साउंडबार के लॉन्चिंग की घोषणा पर मिवी के कोफाउंडर और सीएमओ मिधुला देवभक्तुनी ने कहा, 'जब उपभोक्ता प्रौद्योगिकी की बात आती है, तो भारतीय बाजार में भारी मांग देखी जाती है, लेकिन दुर्भाग्य से, घरेलू आपूर्ति बहुत कम है। Mivi की स्थापना इसे बदलने और पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' ऑडियो डिवाइस पेश करने के लिए की गई थी। हम आगामी साउंडबार के साथ अपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए रोमांचित हैं, जो पूरी तरह से हमारे हैदराबाद विनिर्माण संयंत्र में निर्मित होंगे।'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें