Mivi की पहली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, पहली सेल में मिल रहा 70 फीसदी तक का डिस्काउंट, जानें फीचर्स
Mivi की पहली वॉच के साथ 1.69-इंच की टीएफटी एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और पीरियड ट्रैकर जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Mivi ने Mivi Model E स्मार्टवॉट की लॉन्चिंग के साथ ही स्मार्टवॉच क्षेत्र में कदम रख दिया है। कंपनी की पहली स्मार्टवॉच कम कीमत पर आती है और इसमें कई स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। Mivi Model E में स्क्वायर डायल और मैटेलिक फिनिश है। इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.69-इंच टीएफटी एचडी डिस्प्ले और 50 से अधिक क्लाउड वॉच फेसेस का सपोर्ट है। वॉच को Mivi एप के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
Mivi Model E को ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, ग्रे, रेड और क्रीम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वॉच को आज यानी 1 दिसंबर से कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Mivi Model E की कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर फिलहाल इसे 1,299 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Mivi की पहली वॉच के साथ 1.69-इंच की टीएफटी एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वॉच में 50 से अधिक क्लाउड वॉच फेसेस और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है। वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और पीरियड ट्रैकर जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं का सपोर्ट मिलता है। वॉच के साथ स्टेप काउंट भी किया जा सकता है।
सभी एक्टिविटीज को मीवी एप के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। मॉडल ई को ब्लूटूथ वर्जन 5.1 का सपोर्ट मिलता है और इसमें कैमरा/म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्ट नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट्स, कॉल रिजेक्ट या म्यूट करने की क्षमता जैसे कई फीचर्स हैं।