घरेलू कंपनी Mivi ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया स्पीकर, इसमें है 52mm का दमदार ड्राइवर
वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Mivi Play IPX4 की रेटिंग मिली है। इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस स्पीकर को 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्पीकर में शानदार ऑडियो के लिए 52mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Mivi ने भारतीय बाजार में अपने ब्लूटूथ स्पीकर Mivi Play को लॉन्च कर दिया है। Mivi Play की कीमत 899 रुपये रखी गई है, हालांकि कंपनी की वेबसाइट इसे 799 रुपये में लिस्ट किया गया है। Mivi Play को लेकर स्टूडियो क्वॉलिटी साउंड का दावा किया गया है। Mivi Play की बिक्री Mivi.in, अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से हो रही है। Mivi Play को छह कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इसकी डिजाइन इस तरह से बनाई गई है कि इसे पॉकेट में फिट किया जा सकेगा।
वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Mivi Play IPX4 की रेटिंग मिली है। इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस स्पीकर को 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्पीकर में शानदार ऑडियो के लिए 52mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। ऐसे में आपको दमदार बास के साथ आवाज मिलने वाली है। Mivi का कहना है उसके सभी प्रोडक्ट पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं।
बता दें कि पिछले महीने ही Mivi ने अपने नए ट्र वायरलेस ईयरबड्स Mivi DuoPods A25 को भारत में पेश किया है। Mivi DuoPods A25 की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग केस से निकालने के बाद Mivi DuoPods A25 अपने आप ऑन हो जाएगा।
Mivi DuoPods A25 में मीडिया कंट्रोल के लिए टच दिया गया है। टच की मदद से यूजर्स कॉल रिसीव करने से लेकर म्यूजिक बदलने तक का काम कर सकेंगे। मिवी के इस बजट ईयरबड्स में एक्टिव नेटिव वॉयस असिस्टेंट भी है यानी आप फोन को टच किए बिना गूगल और सिरी असिस्टेंट को ऑन कर सकते हैं। बेहतर कॉलिंग के लिए दोनों बड्स में माइक्रोफोन दिए गए हैं।
- CoWin Vaccination Update: वैक्सीन सर्टिफिकेट में है कोई गलती तो घर बैठे सुधारें, यह है तरीका
- जियो ने दी बड़ी सुविधा: व्हाट्सएप से सभी तरह के रिचार्ज कर सकेंगे ग्राहक, यह है तरीका
- 22 जून को शाओमी भारत में लॉन्च करेगी सबसे पतला स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
- Realme Narzo 30A: अमेजन की सेल में 40% डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन