Mivi DuoPods A350: 50 घंटे बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, डिजाइन है प्रीमियम
Mivi DuoPods A350 की बिक्री ब्लैक, व्हाइट, मिंट ग्रीन, स्पेस ग्रे और ब्लू कलर में होगी। Mivi A350 के साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी। इसे आप अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

विस्तार
घरेलू कंपनी Mivi ने अपनी ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Mivi DuoPods A350 को लॉन्च कर दिया है। Mivi DuoPods A350 के साथ प्रीमियम और ट्रेंडी डिजाइन दी गई है। Mivi DuoPods A350 की कीमत 1,499 रुपये है लेकिन आज यानी 9 जुलाई को इसे महज 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Mivi DuoPods A350 की बिक्री ब्लैक, व्हाइट, मिंट ग्रीन, स्पेस ग्रे और ब्लू कलर में होगी। Mivi A350 के साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी। इसे आप अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Mivi DuoPods A350 के साथ 13mm का इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20KHZ है। इसके साथ क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का दावा किया गया है। Mivi DuoPods A350 के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है।
Mivi A350 में बेहतर कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन भी है। इसके अलावा इसमें AAC और SBC कोडेक का भी सपोर्ट दिया गया है। इस बड्स के साथ अमेजन एलेक्सा, एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। दोनों बड्स में कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट है।
Mivi A350 में 40mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी दी गई है। Mivi DuoPods A350 की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है।
नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर Mivi की को-फाउंडर और सीएमओ मिधुला देवभक्तुनी ने कहा,“हमें अपनेनए उत्पाद के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है,जो पूरी तरह से भारत में बना है। शानदार फीचर्स के साथ Mivi 350 डुओपॉड को नई जेनरेशन की जरूरत के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह हमारे तमाम बेस्ट प्रोडक्ट में से एक है। हम अपने ग्राहकों को सबसे अविश्वसनीय अनुभव प्रदान करने के लिए इस तरह के और अधिक प्रोडक्ट लॉन्च करना जारी रखेंगे।”