घरेलू कंपनी Mivi ने लॉन्च किया डुअल RGB वाला दुनिया का पहला गेमिंग ईयरबड्स
Mivi Commando X9 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेसाइट से ब्लैक, व्हाइट, रेड, येलो और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। Mivi Commando X9 के केस और पॉड दोनों के कलर को कस्टमाइज किया जा सकेगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी मिवी (Mivi) ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स Mivi Commando X9 को लॉन्च कर दिया है। Mivi Commando X9 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा गेमिंग ईयरबड्स है जो डुअल RGB के साथ आता है। इसके अलावा Mivi Commando X9 पूरी तरह से मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है।
Mivi Commando X9 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेसाइट से ब्लैक, व्हाइट, रेड, येलो और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। Mivi Commando X9 के केस और पॉड दोनों के कलर को कस्टमाइज किया जा सकेगा।
Commando X9 ऑरोरा लाइट्स से प्रेरित है। Mivi Commando X9 में 13mm का ड्राइवर है जिसकी फ्रीक्वेंसी 20Hz से 20KHz है। Mivi Commando X9 की बैटरी को लेकर 72 घंटे के बैकअप का दावा है।
Mivi Commando X9 के साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 15 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसमें गेमिंग के लिए 35ms का अल्ट्रा लो लैटेंसी है। इसमें AAC और SBC कोडेक का भी सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिए Mivi Commando X9 में ब्लूटूथ 5.3 है। इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है। स्वेट रेसिस्टेंट के लिए Mivi Commando X9 को IPX 4 की रेटिंग मिली है। इसमें बेहतर कॉलिंग के लिए क्वॉड माइक दिया गया है।
- ओप्पो ने लॉन्च किया सस्ता 5जी फोन Oppo A1x 5G, सभी स्पेसिफिकेशन यहां जानें
- Twitter Blue Tick: आज छीन लिए जाएंगे सभी फ्री ब्लू टिक, यूजर्स ने कहा- लेना ही था तो दिया क्यों
- Redmi Note 12 5G का नया का 256GB स्टोरेज वेरियंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- World Backup Day 2023: विश्व बैकअप डे का इतिहास और कुछ एक्सटर्नल स्टोरेज ऑप्शन