Mivi Fort S24 Review: 1,999 रुपये वाले इस मेड इन इंडिया साउंडबार में कितना दम है?

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Aug 2022 03:39 PM IST
सार

Mivi Fort S24 की डिजाइन की बात करें तो इसे एक साउंडबार का लुक देने की कोशिश की गई है। Mivi Fort S24 को आप एक मिनी साउंडबार कह सकते हैं। Mivi Fort S24 के साथ फ्रंट में कंपनी की ब्रांडिंग है। फ्रंट में ही स्पीकर ग्रिल के ऊपर फैब्रिक है जो कि एक इसे शानदार लुक देता है।

विज्ञापन
Mivi Fort S24 soundar Review in Hindi Best speaker under Rs 2000
Mivi Fort S24 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Mivi ने कुछ दिन पहले ही अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट Mivi Fort S16 और Fort S24 साउंडबार को भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों साउंडबार को पोर्टेबल डिजाइन और स्टूडियो BASS क्वॉलिटी के साथ पेश किया गया है। इनमें से Mivi Fort S24 की कीमत 1,999 रुपये है और Mivi Fort S16 की कीमत 1,499 रुपये है। दोनों साउंडबार की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से हो रही है। इनमें से Mivi Fort S24 को हमने 10 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    Mivi Fort S24 Review: डिजाइन

    Mivi Fort S24 Review
    Mivi Fort S24 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Mivi Fort S24 की डिजाइन की बात करें तो इसे एक साउंडबार का लुक देने की कोशिश की गई है। Mivi Fort S24 को आप एक मिनी साउंडबार कह सकते हैं। इसके साथ फ्रंट में कंपनी की ब्रांडिंग है। फ्रंट में ही स्पीकर ग्रिल के ऊपर फैब्रिक है जो कि एक इसे शानदार लुक देता है।

    विज्ञापन
    Mivi Fort S24 Review: 1,999 रुपये वाले इस मेड इन इंडिया साउंडबार में कितना दम है?

    नीचे की ओर ग्रिपिंग के लिए दो पैड दिए गए हैं। ऊपर की ओर वॉल्यूम बटन, प्ले-पॉज बटन और इंडिकेटर के अलावा एफएम रेडियो के लिए एक बटन है। पीछे की ओर पावर बटन, ऑक्स पोर्ट (3.5एमएम जैक), टाईप-सी पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के साथ मेमोरी कार्ड पोर्ट दिया गया है। ओवरऑल Mivi Fort S24 का लुक बजट में प्रीमियम और क्लासी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mivi Fort S24 Review: स्पेसिफिकेशन

    Mivi Fort S24 Review
    Mivi Fort S24 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Mivi Fort S24 में 24W का साउंड आउटपुट और 2.0 चैनल मिलता है। इसके अलावा इस साउंडबार में एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट दोनों का सपोर्ट है। इस साउंडबार में दो पैसिव रेडिएटर मिलते हैं जिन्हें लेकर स्टूडियो क्वॉलिटी BASS और सराउंड साउंड का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए साउंडबार में ब्लूटूथ v5.1 के साथ ऑक्स पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड और यूएसबी पोर्ट का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें एफएम रेडियो भी है जिसके लिए अलग से एक बटन है। साउंडबार की बैटरी की बात करें तो Mivi Fort S24 में 2500mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें