Mivi ने एक साथ लॉन्च किए दो नए TWS ईयरफोन, कम कीमत में मिलते हैं इतने फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 13 Sep 2022 12:42 PM IST
सार

DuoPods M30 ईयरबड्स और Collar Flash Pro नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी और PNC न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Mivi DuoPods M30 and Collar Flash Pro launched in india price specifications sale
DuoPods M30 ईयरबड्स और Collar Flash Pro नेकबैंड - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Mivi ने अपनी ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए ऑडियो प्रोडक्ट DuoPods M30 ईयरबड्स और Collar Flash Pro नेकबैंड को लॉन्च कर दिया है। DuoPods को 10.5mm ड्राइवर के साथ पेश किया गया है, वहीं Collar Flash Pro में 13mm ऑडियो ड्राइवर मिलता है। दोनों ऑडियो प्रोडक्ट में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी और PNC न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है।

    Mivi DuoPods M30 ईयरबड्स को चार कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, Beige और पिंक में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1199 रुपये रखी गई है। वहीं Collar Flash Pro नेकबैंड को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है। DuoPods M30 को फ्लिपकार्ट और Collar Flash Pro को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। दोनों ऑडियो प्रोडक्ट की सेल 20 सितंबर से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    Mivi DuoPods M30 के साथ 10.5mm का ऑडियो ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ बेस्ट साउंड क्वालिटी का दावा किया गया है। Mivi DuoPods M30 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है, जो 10 मीटर तक की रैंज को सपोर्ट करती है। DuoPods M30 में 380mAh बैटरी मिलती है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे मिड-वॉल्यूम पर 42 घंटे तक चलाया जा सकता है। साथ ही यह माइक्रो यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। बड्स में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 रेटिंग भी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें