Mivi Duopods F60 Review: ENC के साथ 999 रुपये में पूरा होगा हेवी Bass का सपना

घरेलू कंपनी Mivi ने duopods सीरीज के तहत Mivi Duopods F60 को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। Mivi Duopods F60 को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में हेवी बास चाहते हैं। Mivi Duopods F60 में 12mm का इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर स्टूडियो क्वॉलिटी ऑडियो का दावा है। इसके साथ एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है और यह एक मेड इन इंडिया बड्स है।

Mivi duopods को काफी हल्का बनाया गया है ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके। Mivi DuoPods F60 के साथ एक साल की वारंटी मिल रही है और 999 रुपये की कीमत के साथ इसकी बिक्री पहली सेल में हुई थी और रिव्यू लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट पर इसे 1,299 रुपये में लिस्ट किया गया था। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या 1,000 रुपये से कम कीमत में यह वाकई बेस्ट हेवी बास वाला ईयरपॉड है?

Mivi Duopods F60 Review: डिजाइन और फिटिंग
Mivi Duopods F60 की डिजाइन ट्रेंडी है। Mivi Duopods F60 को चार कलर ग्रीन, ब्लैक, व्हाइट और ब्लू में पेश किया गया है। रिव्यू के लिए हमारे पास ब्लू कलर था। चार्जिंग के साथ ईयरपॉड्स को जेब में रखकर आराम से ट्रैवल किया जा सकता है। केस और बड्स की बॉडी प्लास्टिक की है और फिनिशिंग शाइनिंग वाली है। केस के फ्रंट में चार डॉट के साथ इंडिकेटर है। चार्जिंग के लिए नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। बड्स की फिटिंग अच्छी है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। केस में कोई भी बटन नहीं मिलता है, हालांकि बड्स में टच का सपोर्ट है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है।

Mivi Duopods F60 Review: परफॉर्मेंस
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Mivi Duopods F60 में डुअल माइक है। मिवी के इस ईयरबड्स के साथ अमेजन एलेक्सा, एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। कंट्रोल के लिए Mivi Duopods F60 में टच का सपोर्ट है। Mivi Duopods F60 के साथ गेमिंग के लिए लो लैटेंसी मोड भी मिलता है, हालांकि यह कितना है इसके बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसमें ऑटोमेटिक पेयरिंग मिलती है। कनेक्टिविटी को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।