Mivi Duopods F50: कम कीमत में 50 घंटे बैटरी बैकअप वाले ईयरबड्स लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 16 Aug 2022 06:49 PM IST
सार

Mivi Duopods F50 में 13mm का ऑडियो ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इस ईयरबड्स में 50 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग का दावा भी किया गया है।

विज्ञापन
Mivi Duopods F50 launched in india at rs 999 specifications features
Mivi Duopods F50 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Mivi ने अपनी ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Mivi Duopods F50 ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। Mivi Duopods F50 के साथ प्रीमियम और ट्रेंडी डिजाइन दी गई है। Mivi Duopods F50 में 13mm का ऑडियो ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इस ईयरबड्स में 50 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग का दावा भी किया गया है। चलिए जानते हैं इस ईयरबड्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारें में...

    Mivi Duopods F50 की कीमत

    Mivi Duopods F50 को ब्लैक, Beige,कोरल और ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 999 रुपये है। Mivi Duopods F50 को आज यानी 16 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Mivi Duopods F50 की स्पेसिफिकेशन

    Mivi Duopods F50 में 13mm का बड़ा ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.1 के साथ 10 मीटर की कनेक्टिविटी रेंज मिलती है। ईयरबड्स में PNC न्वाइस केंसिलेशन के साथ डुअल इन-बिल्ट माइक को सपोर्ट मिलता है। Mivi Duopods F50 की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 50 घंटे का बैटरी बैकअप लिया जा सकता है। साथ ही यह ईयरबड्स USB टाइप-सी चार्जिंग की मदद से 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाल ही में कंपनी ने स्टूडियो BASS क्वालिटी वाले Mivi Fort S16 और Fort S24 साउंडबार भी पेश किए हैं। जिसमें पोर्टेबल डिजाइन के साथ मल्टिपल कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। साउंडबार में ब्लूटूथ v5.1 के साथ ऑक्स, माइक्रो एसडी कार्ड और यूएसबी पोर्ट का भी सपोर्ट दिया गया है। साउंडबार में सीरी और गूगल असिस्टेंट के लिए इनबिल्ट वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही साउंडबार में दो पेसिब रेडिएटर मिलते हैं, जो स्टूडियो क्वालिटी BASS और साउंट देते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें