Mivi DuoPods A350 Review: कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन और 50 घंटे बैटरी बैकअप वाला ईयरबड्स
ईयरबड्स की डिजाइन प्रीमियम है। इस ईयरबड्स में 50 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें 13mm का इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवर भी मिलता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Mivi के Mivi DuoPods A350 महज 999 रुपये की कीमत पर अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट उपलब्ध है। कम कीमत के बावजूद इस ईयरबड्स में 50 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। ईयरबड्स की डिजाइन प्रीमियम है। यह ब्लैक, व्हाइट, मिंट ग्रीन, स्पेस ग्रे और ब्लू कलर में मिलते हैं। Mivi DuoPods A350 में 1 साल की वारंटी मिलती है। इसमें 13mm का इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवर भी मिलता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह ईयरबड्स?

Mivi DuoPods A350 Review: डिजाइन

Mivi की ओर से आने वाले यह ईयरबड्स डिजाइन के मामले में प्रीमियम फील होते हैं। बड्स मेट फिनिश के साथ आते हैं और इन पर कंपनी का लोगो नहीं दिया गया है, जिससे यह थोड़े और क्लासी दिखते हैं। बड्स मिडियम साइज में आते हैं, जिससे काम में फिट होने में कोई दिक्कत नहीं होती है। बड्स की ग्रिप और फिटिंग अच्छी है, ये जल्दी कानों से गिरते नहीं हैं। हालांकि बहुत देर तक गाना सुनने पर काम में हल्का दर्द जरूर हो सकता है। चार्जिंग केस और बड्स दोनों प्लास्टिक के दिए गए हैं। प्लास्टिक की क्वालिटी अच्छी है।

Mivi DuoPods A350 Review: परफॉर्मेंस

Mivi DuoPods A350 में 13mm का इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20KHZ के बीच है। कंपनी ने इसके साथ क्रिस्टल क्लियर ऑडियो क्वालिटी का दावा किया है। रिव्यू के दौरान बड्स की साउंड क्वालिटी अच्छी रही, हालांकि 70 फीसदी से ज्यादा वॉल्यूम पर बड्स में ट्रेवल (treble) काफी ज्यादा हो जाता है और BASS उतना बढ़िया नहीं रहता। 50-60 फीसदी वॉल्यूम पर बड्स अच्छा काम करता है। टच कंट्रोल भी अच्छे से काम करते हैं।

बड्स में कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन मिलते हैं, जिससे इसमें कॉलिंग क्वालिटी भी अच्छी मिलती है। आवाज भी क्लियर सुनने में आती है। इसके अलावा Mivi DuoPods A350 में AAC, SBC कोडेक और ब्लूटूथ 5.1 का भी सपोर्ट दिया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। तो आप इसे जिम में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी कीमत के हिसाब से यह बड्स अच्छी और लाउड साउंड क्वालिटी देते हैं। लो वॉल्यूम पर Treble और BASS को भी अच्छे से वैलेंस किया गया है।