10MM ड्राइवर के साथ घरेलू कंपनी मिवी ने लॉन्च किया वायरलेस नेकबैंड Mivi Collar Flash
Mivi Collar Flash की फ्रीक्वेंसी 20Hz-20kHz है। इसके साथ HD क्लेयरिटी भी है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Mivi Collar Flash को छह अलग-अलग कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Mivi ने भारतीय बाजार में अपने एक और नए वायरलेस नेकबैंड को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है यह पूरी तरह से मेक इन इंडिया नेकबैंड है। इसके अलावा Mivi Collar Flash में आपको हाई डेफिनिशन ऑडियो मिलेगा। बता दें कि हाल ही कंपनी ने अपना ब्लूटूथ स्पीकर Mivi Play भारत में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 899 रुपये रखी गई है।
Mivi Collar Flash के फीचर्स
Collar Flash में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। दावा है कि महज 45 मिनट की चार्जिंग के बाद 24 घंटे का बैकअप मिलेगा, वहीं 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर भी दिया गया है जिसे लेकर क्लियर ऑडियो और बेहतर साउंड का दावा किया गया है।
Mivi Collar Flash की फ्रीक्वेंसी 20Hz-20kHz है। इसके साथ HD क्लेयरिटी भी है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Mivi Collar Flash को छह अलग-अलग कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों बड्स में मैग्नेट दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,099 रुपये रखी गई है, हालांकि अमेजन से इसे फिलहाल 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।
बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने Mivi Play स्पीकर पेश किया है। Mivi Play को लेकर स्टूडियो क्वॉलिटी साउंड का दावा किया गया है। Mivi Play की बिक्री Mivi.in, अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से हो रही है। Mivi Play को छह कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इसकी डिजाइन इस तरह से बनाई गई है कि इसे पॉकेट में फिट किया जा सकेगा।
वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Mivi Play IPX4 की रेटिंग मिली है। इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस स्पीकर को 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्पीकर में शानदार ऑडियो के लिए 52mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।