Xbox Series S भी हो गया महंगा, 10 जनवरी से होगी प्री-बुकिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

Xbox Series S की कीमत में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले छह महीने में Xbox Series S की कीमत में 3 बार वृद्धि हुई है। कहा जा रहा है कि डॉलर की कीमत बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है।

Microsoft Xbox Series S India Price Hiked Now Rs 39990
Xbox Series S - फोटो : microsoft/twitter

    विस्तार

    यदि आप भी एक गेमर हैं तो आपके लिए बैड न्यूज है। Xbox Series S भारत में महंगा हो गया है। इसकी कीमत में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। Xbox Series S की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी जानकारी गेम्स एनालिस्ट ऋषि अलवानी ने ट्वीट करके दी है। Xbox Series S की कीमत अब 39,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 37,990 रुपये थी। नई कीमत के साथ कंसोल की बुकिंग 10 जनवरी से शुरू होगी।

    ऐसे में Xbox Series S की कीमत में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले छह महीने में Xbox Series S की कीमत में 3 बार वृद्धि हुई है। कहा जा रहा है कि डॉलर की कीमत बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। 2020 में Xbox Series S को 34,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    खबर लिखे जाने तक Xbox Series S को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 31,799 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, वहीं e2z स्टोर पर इसे 24,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। नई कीमत पर Xbox Series S को खरीदने पर Gilded Hunter मिलेगा जिसके साथ कॉस्मेटिक, वर्चुअल करेंसी, रॉकेट लीग और फॉल गाइज मिलेगा।

    इससे पहले पिछले साल नवंबर में माइक्रोसॉफ्ट ने Xbox Series X कंसोल की कीमत में इजाफा किया था जिसके बाद अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इसे 55,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं वायरलेस कंट्रोलर Robot White और Carbon Black की कीमत भी 5,690 रुपये से बढ़कर 5,990 रुपये हो गई है। Electric Volt वेरियंट को 6,590 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है जो कि पहले 6,290 रुपये थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें