Microsoft Surface Duo: कैसा है किताब की तरह खुलने वाला यह स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Aug 2020 03:49 PM IST
सार

Microsoft Surface Duo में मिलेगा एंड्रॉयड ओएसगैलेक्सी फोल्ड से होगा काफी अलगएप ड्रैगिंग की होगी सुविधा

विज्ञापन
Microsoft Surface Duo smartphone specification price and all you need to know
Microsoft Surface Duo - फोटो : microsoft

    विस्तार

    Microsoft Surface Duo स्मार्टफोन का इंतजार दुनिया के लाखों लोगों को है। वैसे तो पिछले दो सालों में बाजार में कई फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं लेकिन माइक्रोसॉफ्ट सरफेस डुओ की बात ही कुछ और है। Microsoft Surface Duo को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में पेश किया गया था, लेकिन करीब 10 महीने बाद भी फोन बाजार में नहीं पहुंचा है, हालांकि अब इसकी बिक्री शुरू होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

    Microsoft Surface Duo एक एक डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन है जो कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस डुओ एक ऐसा फोन है जो टैबलेट और मोबाइल दोनों का काम करता है। इसकी साइड में भी स्क्रीन है। किसी आम फोन की तरह आप इसका इस्तेमाल भी कॉलिंग आदि के लिए कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट सरफेस डुओ एक एंड्रॉयड डिवाइस है। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट और गूगल मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें आपको सभी तरह के एंड्रॉयड एप्स मिलेंगे, हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि इसकी स्क्रीन को थर्ड पार्टी एप्स सपोर्ट करेंगे या नहीं। इसकी सबसे खास बात यह है कि आप किसी एप को ड्रैग करके पहली स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन पर आसानी से ले जा सकते हैं। फोन की दोनों स्क्रीन पर आप एक साथ दो काम कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Galaxy Z Fold 2 से कितना अलग है सरफेस डुओ

    Microsoft Surface Duo
    Microsoft Surface Duo - फोटो : microsoft

    अब सवाल यह है कि सरफेस डुओ बाजार में पहले से मौजूद अन्य फोल्डेबल फोन से कितना अलग है। Surface Duo की तुलना Galaxy Z Fold 2 से करें तो गैलेक्सी जेड फोल्ड टू फोल्डेबल स्क्रीन वाला फोन है, जबकि सरफेस डुओ एक डुअल स्क्रीन फोन है जो कि मुड़ नहीं सकता है।

    कितना पावरफुल है Surface Duo?

    माइक्रोसॉफ्ट के इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है लेकिन फाइन वर्जन को स्नैपड्रैगन 865 या 865+ के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और 64/256GB जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 3640mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 11 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस डुओ की कीमत $1500 यानी करीब 1,12,383 रुपये हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें