माइक्रोमैक्स स्पार्क गो स्मार्टफोन हुआ लांच, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 26 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Micromax Spark Go Launched in India With Android Oreo at A Price of Rs 3,999
Micromax Spark Go

    भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक नया स्मार्टफोन स्पार्क गो लांच किया है। माइक्रोमैक्स स्पार्क गो को एंड्रॉयड गो एडिशन के साथ लांच किया गया है। माइक्रोमैक्स स्पार्क गो के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है।

    माइक्रोमैक्स स्पार्क गो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    माइक्रोमैक्स स्पार्क गो की कीमत सिर्फ 3,999 रुपये है और इसकी बिक्री 26 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। माइक्रोमैक्स स्पार्क गो सिल्वर और रोज कलर वेरियंट में मिलेगा। वैसे यह फोन फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये में मिल रहा है। इस फोन के साथ जियो की ओर से 25 जीबी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड ओरियो का गो एडिशन दिया गया है। इशके अलावा फोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। इस फोन में स्प्रिडट्रम का SC9832E प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T720 जीपीयू, 1 जीबी रैम व 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माइक्रोमैक्स स्पार्क गो के कैमरे की बात करें तो इस फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 2000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें