Micromax In सीरीज के फोन इस गेमिंग प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च

Micromax की In तीन नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। दोनों फोन की खबरें तो पहले से ही लीक हो रही हैं लेकिन अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इन सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले फोन में मीडियाटेक हीलियो Helio G35 और Helio G85 प्रोसेसर मिलेगा। माइक्रोमैक्स ने प्रोसेसर की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। खबर यह भी है कि माइक्रोमैक्स के इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। यह एक गेमिंग फोकस्ड प्रोसेसर है जिसका इस्तेमाल Realme Narzo 20 और Redmi Note 9 में पहले ही हो चुका है। वहीं मीडियाटेक Helio G35 के साथ भी Realme C11, Redmi 9 और Poco C3 जैसे फोन लॉन्च हुए हैं।
बता दें कि माइक्रोमैक्स ने हाल ही में ‘In' सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को चीनी कम टैगलाइन दी है। माइक्रोमैक्स के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आओ करें चीनी कम (Aao Karein Cheeni Kum) मैसेज है, हालांकि अपकमिंग फोन के फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
कुछ दिन पहले ही राहुल शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘In' सीरीज के फोन के फोन कीमत 7,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी। ‘In' सीरीज के सभी फोन मेड इन इंडिया होंगे। इसके अलावा इस सीरीज के फोन में प्री-इंस्टॉल एप और एडवेयर नहीं मिलेंगे। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।