Micromax ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन, 7999 रुपये वाले इस फोन में मिलेगा बहुत कुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Jul 2021 01:25 PM IST
सार

Micromax In 2b की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Micromax In 2b launched With Dual Rear Cameras 5000mAh Battery Price Specifications
Micromax In 2b - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी किसी बजट मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स ने Micromax In 2b को लॉन्च कर दिया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च Micromax In 1b का अपग्रेडेड वर्जन है। Micromax In 2b में 6.52 इंच की HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें Unisoc T610 प्रोसेसर है। फोन में बैक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    Micromax In 2b की कीमत

    Micromax In 2b की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की साइट से होगी।

    विज्ञापन

    Micromax In 2b की स्पेसिफिकेशन

    Micromax In 2b में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 6 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Micromax In 2b का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल है। कैमरे के साथ नाइट, पोट्रेट, ब्यूटी, मोशन फोटो जैसे मोड्स हैं। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    Micromax In 2b की बैटरी

    माइक्रोमैक्स के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 160 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है। वहीं वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 15 घंटे का दावा किया गया है। फोन में डुअल VoWiF

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें