माइक्रोमैक्स कैनवास 2 प्लस (2018) लॉन्च, मिलेगी 4000mAh की बैटरी

माइक्रोमैक्स ने कैनवास 2 प्लस का 2018 वर्जन लॉन्च कर दिया है जो कि काफी दिन पहले लॉन्च हुए कैनवास 2 प्लस का अपग्रेडेड वर्जन है। माइक्रोमैक्स कैनवास 2 प्लस की खासियतों की बात करें तो इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। फोन की बिक्री रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है और यह फोन जेट ब्लैक व मैटे ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।
माइक्रोमैक्स कैनवास 2 प्लस 2018 की कीमत और स्सेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फनो में 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 33 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
इसके अलावा फोन में फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में प्रोट्रेट मोड दिया गया है। इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 4000mAh की बैटरी और कनेक्टविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो दिया गया है। माइक्रोमैक्स कैनवास 2 प्लस की कीमत 8,999 रुपये है।