माइक्रोमैक्स का 4G फोन भारत 2 हुआ लॉन्च, 4,000 से कम है कीमत

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने नए बजट फोन भारत 2 को बिक्री के लिए पेश कर दिया है। फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन के बाजार में आने की जानकारी मुंबई के जाने-माने रिटेल स्टोर महेश टेलीकॉम ने दी है। हालांकि फोन की लॉन्चिंग अधिकारीक रूप से अभी नहीं हुई है।
माइक्रोमैक्स भारत 2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

माइक्रोमैक्स भारत 2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर, 4 इंच की WVGA स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इनटरनल स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 1,300 एमएएच की बैटरी, वाई-फाई 802.11B/G/N, 4G VOLTE, डुअल सिम और जीपीएस है। फोन की कीमत 3,750 रुपये है लेकिन इसे 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो दिया गया है।