Mi TV 4A Pro 49 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत में हुई कटौती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Mar 2019 04:59 PM IST
Mi TV 4A Pro 49 Price cut in India, Now Available at Rs. 29,999
Mi TV 4A Pro 49

    यदि आप भी किसी बड़े स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं तो शाओमी ने आपको होली गिफ्ट दे दिया है। शाओमी ने भारत में अपने एमआई टीवी 4ए प्रो 49 इंच की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती की है। Mi TV 4A Pro 49 को अब 29,999 रुपये में शाओमी की साइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और एमआई होम से खरीदा जा सकता है।

    Mi TV 4A Pro 49 की स्पेसिफिकेशन

    एमआई टीवी 4ए प्रो 49 की खासियतों की बात करें तो इसमें आपको फुल एचडी एलईडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा टीवी में 64 बिट का क्वॉडकोर एमोलॉजिक प्रोसेसर दिया है। स्टोरेज की बात करें तो इस टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

    टीवी में 20 वाट का स्टेरियो स्पीकर दिया गया है। इस टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया गया है और साथ ही इसमें शाओमी का पैचवॉल भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी पोर्ट, 3 HDMI पोर्ट, एक एवी पोर्ट, एक इथरनेट और वाई-फाई का भी सपोर्ट है।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि शाओमी ने अपने टीवी की कीमत में तब कटौती की है, जब हाल ही में सैमसंग ने अपना एक 4के टीवी लॉन्च किया है, वहीं गुरुवार को ही वीयू और थॉमसन ने भी अपने 4के स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। थॉमसन के 40 इंच 4के एंड्रॉयड टीवी की कीमत 20,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें