Mi Smart Band 7: 14 दिन की बैटरी लाइफ और SpO2 सेंसर से है लैस
Mi Smart Band 7 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 249 चीनी युआन यानी करीब 2,900 रुपये और NFC वर्जन की कीमत 299 युआन यानी करीब 3,500 रुपये है। बैंड की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 31 मई से बिक्री शुरू होगी।

विस्तार
शाओमी ने घरेलू मार्केट में Mi Smart Band 7 को लॉन्च कर दिया है। Mi Smart Band 7 के साथ Redmi Buds 4 Pro को भी लॉन्च किया गया है। Mi Smart Band 7 को स्टैंडर्ड और NFC दो वर्जन में पेश किया गया है। Mi Smart Band 7 के साथ Mi Smart Band 6 के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें एमोलेड टच डिस्प्ले है।
Mi Smart Band 7 की कीमत
Mi Smart Band 7 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 249 चीनी युआन यानी करीब 2,900 रुपये और NFC वर्जन की कीमत 299 युआन यानी करीब 3,500 रुपये है। बैंड की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 31 मई से बिक्री शुरू होगी। Mi Smart Band 7 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक, ऑरेंज और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Mi Smart Band 7 के फीचर्स
Mi Smart Band 7 में कुल 120 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें डाटा एनालिसिस भी है। Mi Smart Band 7 की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Mi Smart Band 7 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक पिन है। Mi Smart Band 7 पर फोन के सभी मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए Mi Smart Band 7 में ब्लूटूथ v5.2 के साथ NFC का सपोर्ट है।