14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Mi Smart Band 7 लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Jun 2022 04:48 PM IST
सार

बिना NFC वाले वेरियंट की कीमत 59.99 यूरो यानी करीब 4,700 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत Mi Smart Band 7 को 49.99 यूरो यानी करीब 4,100 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Mi Smart Band 7 Launched With 14 Days of Battery Life
Mi Smart Band 7 - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी ने अपने बैंड Mi Smart Band 7 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Mi Smart Band 7 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। यूरोप में Mi Smart Band 7 के नॉन NFC वर्जन को लॉन्च किया गया है। एमआई के इस बैंड में 1.62 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    Mi Smart Band 7 की कीमत

    बिना NFC वाले वेरियंट की कीमत 59.99 यूरो यानी करीब 4,700 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत Mi Smart Band 7 को 49.99 यूरो यानी करीब 4,100 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आपको याद दिला दें कि Mi Smart Band 7 को चीन में 249 चीनी युआन यानी करीब 2,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Mi Smart Band 7 के फीचर्स

    Mi Smart Band 7 में कुल 120 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें डाटा एनालिसिस भी है। Mi Smart Band 7 की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Mi Smart Band 7 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक पिन है। Mi Smart Band 7 पर फोन के सभी मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए Mi Smart Band 7 में ब्लूटूथ v5.2 है। यूरोप में बिना NFC सपोर्ट वाले वेरियंट को लॉन्च किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें