फ्लिपकार्ट-अमेजॉन से भी खरीद सकते हैं Xiaomi के ये दो पावर बैंक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 09 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Mi Power Bank 2i is now available on Flipkart and amazon
10000mAh Mi Power Bank 2i

    शाओमी के 10000 एमएएच और 20000 एमएएच पावर बैंक अब फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से भी खरीदे जा सकेंगे। इन दोनों पावर बैंक को शाओमी ने पिछले साल भारत में लॉन्च किए थे। कंपनी के दावे के मुताबिक ये दोनों पावर बैंक मेड इन इंडिया हैं और इन्हें नोएडा के एक प्लांट में तैयार किया गया है।

    इनमें से 10000mAh वाले पावर बैंक की कीमत 799 रुपये और 20000mAh पावरबैंक की कीमत 1,499 रुपये है। इनकी बिक्री पहले केवल Mi.com से हो रही थी, लेकिन अब इन्हें Mi होम के अलावा ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    फ्लिपकार्ट-अमेजॉन से भी खरीद सकते हैं Xiaomi के ये दो पावर बैंक

    दोनों पावर बैंक्स में दो यूएसबी पोर्ट हैं और दोनों क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करते हैं। इनकी लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा था कि नोएडा के नए प्लांट में 1 मिनट में 7 पावरबैंक तैयार किए जाते हैं। शाओमी ने इन्हें Mi Power Bank 2i के नाम दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि शाओमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी 4ए पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीं कंपनी 14 मार्च को भारत मे रेडमी 5 लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें