Mi NoteBook 14 और NoteBook 14 Horizon एडिशन की आज है पहली सेल, मिलेंगे आकर्षक ऑफर
एमआई नोटबुक 14 और नोटबुक 14 Horizon एडिशन की पहली सेल आजमिलेगा 2,000 रुपये का कैशबैकएमआई नोटबुक की शुरुआती कीमत है 41,999 रुपयेHorizon एडिशन की शुरुआती कीमत है 54,999 रुपये

विस्तार
शाओमी (Xiaomi) के हाल ही में लॉन्च हुए एमआई नोटबुक 14 और नोटबुक 14 Horizon एडिशन की आज (17 जून 2020) भारत में पहली सेल है। ग्राहकों को दोनों लैपटॉप की खरीदारी करने पर बंपर डिस्काउंट के साथ कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा दोनों लेटेस्ट लैपटॉप को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, एमआई नोटबुक 14 और नोटबुक 14 Horizon एडिशन की डिलीवरी सरकार द्वारा चुने गए कंटेनमेंट जोन में नहीं होगी।
एमआई नोटबुक 14 लैपटॉप 256 जीबी स्टोरेज, 512 जीबी स्टोरेज और 512 जीबी स्टोरेज (Nvidia ग्राफिक कार्ड के साथ) वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 41,999 रुपये, 44,999 रुपये और 47,999 रुपये है। दूसरी तरफ एमआई नोटबुक Horizon एडिशन के इंटेल कोर आई5 वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और इंटेल कोर आई7 वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। वहीं, दोनों लैपटॉप की सेल आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू होगी।
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से दोनों लेटेस्ट लैपटॉप की खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों लैपटॉप को 9 माह की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकेगा।