Mi HyperSonic पावरबैंक भारत में लॉन्च, 50W की फास्ट चार्जिंग से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Jul 2021 09:41 AM IST
सार

Mi HyperSonic पावरबैंक में लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है जिसकी कुल क्षमता 20000mAh है। इसके साथ 50W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें दो यूएसबी टाईप-ए और एक यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है।

विज्ञापन
Mi HyperSonic Power Bank Launched in India With 50W Fast Charging 20000mAh Capacity
Mi HyperSonic Power Bank - फोटो : mi.com

    विस्तार

    शाओमी इंडिया ने अपने नए पावरबैंक Mi HyperSonic को बाजार में उतार दिया है। Mi HyperSonic के साथ 50W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें तीन पोर्ट दिए गए हैं। डिजाइन के मामले में भी इसे कॉम्पैक्ट बनाया गया है। इस पावरबैंक में 20000mAh की बैटरी है। यह पावरबैंक 45W की बैटरी वाले लैपटॉप को भी चार्ज कर सकता है।

    Mi HyperSonic पावरबैंक की कीमत

    Mi HyperSonic पावरबैंक की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फिलहाल क्राउडफंडिंग कैंपेन के तहत हो रही है। इसे मैटे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Mi HyperSonic पावरबैंक की बिक्री 15 सितंबर से होगी। कैंपेन के तहत इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है जबकि इसकी वास्तविक कीमत 4,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Mi HyperSonic पावरबैंक के फीचर्स

    Mi HyperSonic पावरबैंक में लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है जिसकी कुल क्षमता 20000mAh है। इसके साथ 50W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें दो यूएसबी टाईप-ए और एक यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। टाईप-सी पोर्ट के जरिए 50W की स्पीड मिलेगी। दोनों टाईप-ए पोर्ट के जरिए 15W की चार्जिंग स्पीड मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टाईप-सी के साथ पावर डिलिवर (PD) 3.0 का भी सपोर्ट है। Mi HyperSonic में लो पावर चार्जिंग मोड भी है जिसे पावर बटन को लगातार दो बार दबाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल ब्लूटूथ हेडसेट, माउस, फिटनेस बैंड आदि को चार्ज करने में हो सकेगा।

    Mi HyperSonic पावरबैंक को तीन घंटे 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। शाओमी का दावा है कि Lenovo L480 लैपटॉप को यह पावरबैंक दो घंटे 27 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। वहीं Mi 11X Pro को एक घंटे 5 मिनट और Mi Watch Revolve को दो घंटे 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। यह पावरबैंक 16 लेयर चिप प्रोटेक्शन से लैस है और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से सर्टिफाइड भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें