Mi Band 8: एमोलेड डिस्प्ले और 16 दिन बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, इसमें है 150 स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 19 Apr 2023 04:15 PM IST
सार

शाओमी के Mi Band 8 के साथ एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है, इसके साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं बैंड में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Mi Band 8 launched With 1.62 Inch AMOLED Display and 150 plus Training Modes know Price and Features
Mi Band 8 - फोटो : xiaomi

    विस्तार

    शाओमी ने अपने नए स्मार्ट बैंड Xiaomi Mi Band 8 को लॉन्च कर दिया है। फिटनेस वियरेबल के साथ कंपनी ने Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन और Xiaomi Pad 6 सीरीज को भी लॉन्च किया है। स्मार्ट बैंड को इसके पिछले वर्जन की तुलना में कई सुधारों के साथ पेश किया गया है। शाओमी ने स्मार्ट बैंड को दो वेरियंट- एक एनएफसी और एक स्टैंडर्ड वर्जन में लॉन्च किया है। शाओमी के स्मार्ट बैंड के साथ एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है, इसके साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं बैंड में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है।

    शाओमी ने अपने नए फिटनेस बैंड को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया है। Mi Band 8 दो कलर ऑप्शन लाइट गोल्ड और ब्राइट ब्लैक में लॉन्च किया गया है। वहीं यह दो वेरियंट में आता है। इसके NFC वेरियंट की कीमत RMB 279 (लगभग 3,300 रुपये) और बिना एनएफसी वाले वेरियंट की कीमत RMB 239 (लगभग 2,800 रुपये) है। कंपनी फिलहाल बैंड को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    नए बैंड में 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ रिजॉल्यूशन 192 x 490 पिक्सल, पिक्सल घनत्व 326 पीपीआई और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स की है। डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। बैंड के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट भी है। फिटनेस बैंड एंड्रॉयड 6.0 या iOS 12.0 और इसके बाद के वर्जन के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। स्मार्ट बैंड 8 में 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मोड और SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और पीरियड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें