शाओमी का Mi 30W Wireless Charger हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 08 May 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Mi 30W Wireless Charger Launched Know Price And Features
Mi 30W Wireless Charger - फोटो : Pricebaba

    टेक कंपनी शाओमी ने एमआई 10 5जी स्मार्टफोन और एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 के अलावा एमआई 30W वायरसलेस चार्जर को लॉन्च कर दिया है। इस वायरलेस चार्जर में बिल्ट-इन कूलिंग फेन का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले 10,000 एमएएच बैटरी वाली पावर बैंक भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं एमआई 30वॉट वायरलेस चार्जर की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...

    कंपनी ने इस चार्जर की कीमत 2,999 रुपये रखी है। हालांकि, ग्राहकों को यह चार्जर प्री-बुकिंग के दौरान केवल 1,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। वहीं, इस चार्जर की बिक्री 18 मई से शुरू होगी और इसे कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस चार्जर में कूलिंग फेन मिलेगा, जो डिवाइस को गर्म नहीं होने देता है। इसके साथ ही इस चार्जर को वर्टिकल एयर डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस की सुरक्षा के लिए इसमें पांच लेयर का उपयोग हुआ है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह चार्जर सिर्फ 76 मिनट में स्मार्टफोन को 0 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में सक्षम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें