Mi 11 Ultra: खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, इस दिन से शुरू होगी ओपन सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jul 2021 09:45 AM IST
सार

Mi 11 Ultra को 15 जुलाई से अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से ओपन सेल में खरीदा जा सकेगा। Mi 11 Ultra को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था लेकिन नियमित तौर पर इसकी बिक्री नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
Mi 11 Ultra to Go on Open Sale in India on July 15 price and specifications
Mi 11 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    शाओमी के सबसे महंगे स्मार्टफोन Mi 11 Ultra के लिए अब आपको फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। Mi 11 Ultra को 15 जुलाई से अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से ओपन सेल में खरीदा जा सकेगा। Mi 11 Ultra को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था लेकिन नियमित तौर पर इसकी बिक्री नहीं हो रही थी। इससे पहले 7 जुलाई को Mi 11 Ultra की सेल हुई थी।

    Mi 11 Ultra की कीमत

    Mi 11 Ultra (रिव्यू) की कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये की इंस्टैंट छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन

    Mi 11 Ultra में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसमें 6.81 इंच की WQHD+ E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 480Hz है। इसकी ब्राइटनेस 1,700 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। वहीं बैक पैनल पर 1.1 इंच की दूसरी डिस्प्ले है जिसमें टाइम आदि की जानकारी मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi 11 Ultra का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.95 है। वहीं दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 और व्यू 128 डिग्री है। तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 120x डिजिटल जूम मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंच कैमरा है।

    Mi 11 Ultra की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए Mi 11 Ultra में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS, AGPS, NavIC, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। इसमें आईआर ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 67W की वायर और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 10W की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है यानी पानी में जाने से यह जल्दी खराब नहीं होगा। इसका वजन 234 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें