Mi 11 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ ग्लोबली हुआ लॉन्च, मिला स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Feb 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Mi 11 globally launched With Snapdragon 888 SoC Triple Rear Cameras Price Specifications
Mi 11 - फोटो : amarujala

    शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Mi 11 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Mi 11 को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। Mi 11 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, पंचहोल डिजाइन और 2K डिस्प्ले है। Mi 11 में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है और इसके किनारे कर्व्ड हैं। Mi 11 के साथ MIUI 12.5 को भी ग्लोबली रोल आउट किया गया है।

    Mi 11 की कीमत

    Mi 11 की शुरुआती कीमत 749 यूरो यानी करीब 65,800 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 799 यूरो यानी करीब 70,100 रुपये है। फोन की बिक्री क्लाउड व्हाइट, होरिजन ब्लू और मिडनाइट ग्रे कलर वेरियंट में होगी। फोन के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है जिसमें एक वन टाइम, वन ईयर स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी शामिल है।

    विज्ञापन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के अलावा एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12.5 है। फोन में 6.81 इंच की 2K WQHD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी एमोलेड है जिसकी ब्राइटनेस 1500 निट्स है। डिस्प्ले के साथ पंचहोल है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ के साथ मोशन एस्टिमेशन, मोशन कॉम्पेनसेशन (MEMC) का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Mi 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है जिसकी पिक्सल साइज 1.6 माइक्रोन और अपर्चर f/1.85 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दावा है कि मेन लें आईफोन 12 के कैमरे के मुकाबले 3.7 गुणा बड़ा है। कैमरे से आप 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है जो कि एक वाइड एंगल लेंस है। तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Xiaomi Mi 11 की बैटरी

    Xiaomi ने अपने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, इंफ्रारेड और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। फोन में Harman Kardon ऑडियो का स्टेरियो स्पीकर भी है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 4600mAh की बैटरी है जो कि Mi TurboCharge 55W वायर चार्जिंग को और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10W का वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन का वजन 194 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें