Xiaomi Mi 10i भारत में हुआ लॉन्च, यह है 2021 का सबसे सस्ता 5G फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Jan 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
MI 10i Launch in India: 5G Smartphone For Lowest Price in India With 108 Megapixel Samsung HM2 Sensor and 5G Support Price Specifications
MI 10i: Xiaomi Mi 10i - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    शाओमी इंडिया ने 2021 के अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Mi 10i (अनबॉक्सिंग) को लॉन्च कर दिया है। इस साल लॉन्च होने वाला यह पहला 5जी स्मार्टफोन है। Mi 10i में ‘I' का मतलब इंडिया है और शाओमी का कहना है कि Mi 10i को भारतीय यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। Mi 10i भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 sensor दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

    Mi 10i के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन की बिक्री एमआई की साइट, एमआई स्टोर और अमेजन इंडिया से सात जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी। फोन को पैसिफिक सनराइज, मिडनाइट ब्लैक और अटलांटिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Mi 10i की ओपन सेल आठ जनवरी से शुरू होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो की ओर से फोन के साथ 10,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Mi 10i First Impression

    फीचर्स की बात करें तो Mi 10i में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वॉटर ड्रॉप नॉच है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिस्प्ले के साथ HDR और HDR10+ दोनों का सपोर्ट है। इसके अलावा फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 619 GPU, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 सेंसर है जिसकी साइज 1/1.52 इंच और अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा लें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।

    Mi 10i में 4820mAh की बैटरी है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में फोन की बैटरी को यह चार्जर 68 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडिओ जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और स्प्लैश प्रूफ के लिए इसे IP53 की रेटिंग मिली है। फोन का वजन 214.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें