MevoFit ने लॉन्च किया रन फिटनेस बैंड, जानें कीमत और खूबियां

स्मार्टवॉच और बैड मेकर कंपनी MevoFit ने भारत में नेक्स्ट जनरेशन का फिटनेस बैंड रन (Run) को लॉन्च किया है। हर तरह के डाटा को मॉनिटर करने के लिए कंपनी ने इस लेटेस्ट फिटनेस बैंड में NORDIC 52832 चिपसेट दिया है। इसके अलावा इस फिटनेस बैंड को हाई क्वालिटी टीपीयू और आकर्षक डिजाइन मिला है। वहीं, यूजर्स इस बैंड के जरिए वर्कआउट, रनिंग और वॉकिंग जैसी एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : Huawei Mate 30 और Mate 30 Pro रिंग डिजाइन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
रन फिटनेस बैंड किसी भी स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। यूजर्स इस बैंड पर कॉल, एप, कैलेंडर और मैसेज को देख सकेंगे। वहीं, इस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज पर चार से पांच दिन तक चलेगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस बैंड को 128x64 एचडी रिजॉल्यूशन स्क्रीन मिली है। इसके अलावा यूजर्स Gesture से इस बैंड को कंट्रोल कर सकेंगे। मेवोफिट के फिटनेस बैंड की कीमत 5,000 रुपये से कम है। ग्राहक इस बैंड को अमेजन और कंपनी आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
- Huawei Mate 30 और Mate 30 Pro रिंग डिजाइन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- जल्द आने वाला है Xiaomi Redmi 8A, कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां
- Apple iPhone 11 की भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू, अमेजन-फ्लिपकार्ट दे रहे शानदार ऑफर्स
- IOS 13 के ये खास फीचर्स जानकर आप हो जाएंगे हैरान, आईफोन इस्तेमाल करने का बदल जाएगा तरीका