Metaverse: क्या फेल हो रहा है मेटावर्स! VR हेडसेट्स की सेल में आ रही गिरावट, जानें ये बड़ी वजह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 02 Jan 2023 01:25 PM IST
सार

1992 में नील स्टीफेंसन ने अपने डायस्टोपियन उपन्यास "स्नो क्रैश" में Metaverse का जिक्र किया था। स्टीफेंसन के उपन्यास में मेटावर्स का मतलब एक ऐसी दुनिया से था जिसमें लोग वीडियो गेम में डिजिटल दुनिया वाले गैजेट जैसे हेडफोन और वर्चुअल रियलिटी की मदद से आपस में कनेक्ट होते हैं।

विज्ञापन
Metaverse VR headsets Sales are declining in 2022 Why it Would Fail Miserably in 2023
मेटावर्स - फोटो : Istock

    विस्तार

    मेटावर्स को डिजिटल दुनिया का अगला आयाम माना जाता है। मुख्य प्रस्ताव के रूप में वर्चुअल रियलिटी के अनुभव के वादे वाला वेब 3.0 अब संघर्ष कर रहा है। और वो भी अपने शुरुआती दौर में। इसके शेयरों को फीचर करने के बाद ही इसे 4 बिलियन डॉलर से अधिक के राजस्व पर लगभग 18 बिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा। जब मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक का नाम बदलकर मेटा किया, तब ज्यादातर लोगों ने पहली बार मेटावर्स शब्द के बारे में जाना। यह दो साल पहले की ही बात है और अब मेटावर्स फेल होता नजर आ रहा है।

    CCS Insight के आंकड़े बताते हैं कि मेटावर्स में यूजर्स उतनी रुचि नहीं ले रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में दुनियाभर में वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी हेडसेट (virtual reality headsets) की बिक्री में 12 फीसदी की गिरावट देखी गई है और यह घटकर 96 लाख रह गई है। अमेरिका में भी VR हेडसेट्स की बिक्री घटी है। फर्म एनपीडी ग्रुप के डाटा के अनुसार, अमेरिका में VR हेडसेट्स की बिक्री में 2 फीसदी की कमी आई है।

    विज्ञापन

    मेटा को वर्चुअल रियलिटी मार्केट में सबसे बड़ा नाम माना जाता है, लेकिन कंपनी के वीआर हेडसेट्स भी मार्केट में पकड़ नहीं बना पा रहे हैं। मेटा Quest 2 को साल 2020 में लाया गया था, लेकिन दो साल में ही इसकी सेल में भी भारी गिरावट देखी गई है। इसके अपग्रेडेशन में लाए गए Quest Pro को भी ज्यादा पसंद नहीं किया गया। Quest Pro की कीमत 1100 डॉलर यानी करीब 90 हजार से भी ज्यादा है, जो कि इसे महंगा प्रोडक्ट बनाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टेक कंपनियों में लगातार हो रही छंटनी आर्थिक मंदी की आशंका को उजागर करती है। ऐसे में इस साल VR डिवाइसेज के मार्केट पर भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि, कंपनियां इस साल भी अपने वर्चुअल रियलिटी प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले हैं। एपल अपने मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट को लॉन्च करेगा तो वहीं Sony का PlayStation VR2 हेडसेट भी इसी साल लॉन्च होने वाला है। लेकिन ये दोनों प्रोडक्ट ही काफी महंगे होने वाले हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें