Meta Smart Glass: मेटा ने लॉन्च किया नया स्मार्ट ग्लास, इसमें है 12 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें फीचर्स
Meta Smart Glass की मदद से यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डायरेक्ट लाइव वीडियो कर सकते हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी लाइट भी है। मेटा के इस स्मार्ट ग्लास में डिस्प्ले नहीं दी गई है।

विस्तार
मेटा ने अपने नए स्मार्ट ग्लास Meta Smart Glasses को लॉन्च कर दिया है। अपने इस स्मार्ट ग्लास के लिए कंपनी ने एक मशहूर ग्लास बनाने वाली कंपनी के साथ साझेदारी की है। Meta Smart Glass की लॉन्चिंग Meta Quest 3 के साथ हुई है।
Meta Smart Glass के फीचर्स
Meta Smart Glass की मदद से यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डायरेक्ट लाइव वीडियो कर सकते हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी लाइट भी है। मेटा के इस स्मार्ट ग्लास में डिस्प्ले नहीं दी गई है।
इसका लुक किसी रेगुलर सनग्लास की तरह है। इसकी शुरुआती कीमत 299 डॉलर यानी करीब 24,999 रुपये रखी गई है। इसके साथ 150 कस्टम फ्रेम का सपोर्ट है। भारत में Meta Smart Glass के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Meta Smart Glass के लेंस के बीच में 12 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसके साथ LED लाइट भी है। इस ग्लास से 3024x4032 पिक्सल पर फोटो और 1080 पिक्सल पर 60 सेकेंड तक के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।
स्मार्ट ग्लास से क्लिक किए गए फोटो और वीडियो को किसी अन्य डिवाइस में ट्रांसफर भी किया जा सकेगा। इसमें स्नैपड्रैगन AR1 Gen1 प्रोसेसर के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 घंटे की बैटरी लाइफ है। चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।
- काम की बात: भूकंप आने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, अपने फोन में तुरंत करें यह सेटिंग
- ChatGPT: चैटजीपीटी में आया सबसे महत्वपूर्ण अपडेट, अब रियल टाइम में मिलेगा जवाब
- तकनीक: भारत के 6जी विजन को मिली आईटीयू के अध्ययन समूह की मंजूरी, लागत कम होने की उम्मीद
- Bombay HC: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कार्रवाई पर यूजर्स होंगे बेसहारा, नए आईटी नियमों पर उच्च न्यायालय