Meta Quest Pro: मेटा का नया वर्चुअल और मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कंपनी के अनुसार Meta Quest Pro को डिजाइनरों, आर्किटेक्ट्स और अन्य क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Meta Quest Pro के साथ बाहर की ओर एक इन-बिल्ट कैमरा सपोर्ट दिया गया है, जो बाहरी वातावरण की 3D लाइव स्ट्रीमिंग कैप्चर कर सकता है।

विस्तार
मेटा ने मंगलवार को अपने नए वर्चुअल और मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस Meta Quest Pro को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग के एक्सटेंडेड रियलिटी कंप्यूटिंग डिवाइस हायर-एंडेड मार्केट में मील का पत्थर कहा जा रहा है। इस डिवाइस को मेटा के एनुअल कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में रिवील किया गया है। Meta Quest Pro को 25 अक्तूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
इस लॉन्चिंग को जकरबर्ग के प्रोजेक्ट कैम्ब्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिसकी उन्होंने पिछले साल घोषणा की थी। इसी घोषणा के साथ उन्होंने अपनी कंपनी का नाम फेसबुक से मेटा में बदल दिया था, ताकि सोशल मीडिया को एक कंपनी के रूप में फिर से केंद्रित किया जा सके। इस कंपनी को अब मेटावर्स के रूप में जाना जाता है।
Meta Quest Pro की कीमत
इस वर्चुअल और मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस की कीमत 1,500 डॉलर यानी करीब 1,23,400 रुपये रखी गई है। Meta Quest Pro को 25 अक्तूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इस डिवाइस में यूजर्स को उनके आस-पास के फिजिकल वर्ल्ड को रंगीन व्यू के साथ वर्चुअली रूप से देखने का एक्सपीरियंस मिलेगा।
Meta Quest Pro की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Meta Quest Pro को Quest 2 का एडवांस्ड और अपग्रेडेड वर्जन कहा जा सकता है। Quest 2 को कंपनी ने नवंबर 2020 में पेश किया था। Meta Quest Pro के साथ बाहर की ओर एक इन-बिल्ट कैमरा सपोर्ट दिया गया है, जो बाहरी वातावरण की 3D लाइव स्ट्रीमिंग कैप्चर कर सकता है। साथ ही इसमें कई वर्चुअल रियलिटी के फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जैसे इसके साथ आप फिजिकल वर्ल्ड की दीवार पर वर्चुअल पैंटिंग को भी लटका सकते हैं। यानी की पैंटिंग असल में नहीं होगी, बल्कि वर्चुअल होगी, जो केवल आपको Meta Quest Pro के साथ अनुभव करने को मिलेगी।
कंपनी के अनुसार Meta Quest Pro को डिजाइनरों, आर्किटेक्ट्स और अन्य क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। साथ ही कंपनी अपने होराइजन सोशल और वर्कप्लेस प्लेटफॉर्म को नया एक्सपीरियंस देने के लिए अपने प्रोडक्ट में माइक्रोसॉफ्ट वर्क प्रोडक्ट जैसे वर्ड, आउटलुक और टीम के लिए वर्चुअल वर्जन भी उपलब्ध कराए हैं।