मीडियाटेक ने Dimensity सीरीज के दो 5जी प्रोसेसर किए लॉन्च, डुअल 5जी सिम का है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Aug 2021 03:20 PM IST
सार

Dimensity 920 प्रोसेसर मीडियाटेक स्मार्ट एडैप्टिव डिस्प्ले (जरूरत के मुताबिक रिफ्रेश रेट की सेटिंग) को सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ एचडीआर इमेज सिग्नल प्रोसेसर का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
MediaTek Announces Dimensity 920 and Dimensity 810 Chips for 5G Smartphones
Dimensity 920 और Dimensity 810 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ताइवान की प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी मीडियाटेक (MediaTek) ने Dimensity सीरीज के दो नए 5जी प्रोसेसर पेश किए हैं। इन प्रोसेसर का नाम Dimensity 920 और Dimensity 810 है। इन दोनों चिपसेट को खासतौर पर मोबाइल डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है। इन दोनों प्रोसेसर का इस्तेमाल मिडरेंज 5जी डिवाइस में होगा।

    मीडियाटेक Dimensity 920 के फीचर्स

    यह प्रोसेसर मीडियाटेक स्मार्ट एडैप्टिव डिस्प्ले (जरूरत के मुताबिक रिफ्रेश रेट की सेटिंग) को सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ एचडीआर इमेज सिग्नल प्रोसेसर का भी सपोर्ट है। इसमें 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट है। इसके साथ Arm Cortex-A78 प्रोसेसर का सपोर्ट है जो कि ऑक्टाकोर सीपीयू है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। इसके साथ LPDDR5 मेमोरी और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। इसमें 5G सिम, डुअल VoNR का भी सपोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक हाइपर इंजन 3.0 भी है।

    विज्ञापन

    मीडियाटेक Dimensity 810 के फीचर्स

    इसमें ऑक्टाकोर Arm Cortex-A76 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह प्रोसेसर 120Hz रिफ्रेश रेट तक की डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसके कैमरे के साथ एडवांस्ड न्वाइज रिडक्शन टेकनिक्स (MFNR & MCTF) का सपोर्ट है जो कि लो लाइट के लिए परफेक्ट है। इसके साथ 64 मेगापिक्सल तक के लेंस का सपोर्ट है। इसके साथ भी मीडियाटेक हाइपर इंजन 2.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। इन दोनों प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन 2021 की तीसरी तिमाही में देखने को मिल सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें