Maxima ने इन-बिल्ट गेम के साथ लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, सूर्यकुमार यादव को बनाया ब्रांड एंबेसडर
Maxima Max Pro X1 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 3ATM की रेटिंग मिली है यानी 30 घंटे तक पानी में रहने के बाद भी यह वॉच खराब नहीं होगी।

विस्तार
घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro X1 को लॉन्च कर दिया है। अपनी इस वॉच के साथ ही मैक्सिमा ने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने का एलान किया है। Maxima Max Pro X1 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से एक मेड इन इंडिया वॉच है।
इसकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इस वॉच के साथ Realtek का चिपसेट RTL8762CK दिया गया है। Maxima Max Pro X1 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 3ATM की रेटिंग मिली है यानी 30 घंटे तक पानी में रहने के बाद भी यह वॉच खराब नहीं होगी।
Maxima Max Pro X1 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में 2 इन बिल्ट गेम दिए गए हैं। इसके अलावा कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी हैं। Maxima Max Pro X1 के साथ 1.4 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है यानी कड़ी धूप में भी आपको परेशानी नहीं होने वाली है। Maxima Max Pro X1 को मिडनाइट पिंक और आर्मी ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।
मैक्सिमा की इस वॉच में नेविगेशन के लिए दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करने की सुविधा है। ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए इस वॉच में SPo2 सेंसर भी दिया गया है। Maxima Max Pro X1 की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। क्लाउड के जरिए वॉच के साथ 100 से अधिक वॉच फेसेज मिलेंगे। वॉच का कुल वजन 30 ग्राम है।