कॉलिंग फीचर के साथ Maxima की नई वॉच Max Pro Knight भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Aug 2022 04:30 PM IST
सार

Maxima Max Pro Knight यह वन-टैप साइलेन्ट फीचर के साथ आती है, जिसके द्वारा आप क्राउन को प्रेस कर वॉय रिंग को इनकमिंग कॉल्स के लिए साइलेन्ट कर सकते हैं। मैक्सिमा की मैक्स प्रो नाइट की बिक्री अमेजन और रिटेल स्टोर से हो रही है।

विज्ञापन
Maxima Max Pro Knight smartwatch launched in India with calling
Maxima Max Pro Knight - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी मैक्सिमा ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Knight को लॉन्च कर दिया है। यह नई युनिसेक्स वॉच आइकोनिक मेटल बॉडी, 44.5 एमएम राउण्ड एक्टिव डिस्प्ले और 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा मैक्स प्रो नाइट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित वॉयस असिस्टेंट, ब्लूटुथ कॉलिंग, एसपीओे2 औेर हार्ट रेट सेंसर्स के साथ आती है।

    Maxima Max Pro Knight की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे तीन कलर वेरियंट रोज गोल्ड ब्लैक, स्पेस ब्लैक और सिल्वर में खरीदा जा सकता है। Maxima Max Pro Knight स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट गेम्स, मल्टीपल स्पोर्ट मोड्स और अन्य जरूरी फीचर्स जैसे कैलकुलेटर भी दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    Maxima Max Pro Knight यह वन-टैप साइलेन्ट फीचर के साथ आती है, जिसके द्वारा आप क्राउन को प्रेस कर वॉय रिंग को इनकमिंग कॉल्स के लिए साइलेन्ट कर सकते हैं। मैक्सिमा की मैक्स प्रो नाइट की बिक्री अमेजन और रिटेल स्टोर से हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Maxima Max Pro Knight की लॉन्चिंग पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजोत पुरेवाल ने कहा, “मैक्सिमा ने प्रोडक्शन के सर्वोच्च मानकों और आधुनिक फीचर्स के साथ उपभोक्ताओं के लिए प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए स्मार्टवॉच निर्माण में अपनी विशेष प्रतिष्ठा कायम की है। मैक्स प्रो नाइट की नई रेंज के साथ मैक्सिमा फिटनेस प्रेमियों की जरूरतों को पूरा करेगी जो ऐसे शानदार डिजाइन की स्मार्टवॉच चाहते हैं जो उनके लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन जाएं।“

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें