IP67 रेटिंग के साथ Maxima की Max Pro Knight+ स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
मैक्सिमा की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है। इसके अलावा इसमें Realtek का चिपसेट है। वॉच के साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड हैं। इस वॉच में इनबिल्ट गेम भी हैं। Maxima Max Pro Knight+ के साथ एचडी स्पीकर और माइक्रोफोन मिलते हैं।

विस्तार
घरेलू कंपनी Maxima ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Knight+ लॉन्च की है। Maxima Max Pro Knight+ के साथ क्लासिक लुक दिया गया है। इसके अलावा Maxima Max Pro Knight+ में 1.39 इंच की राउंड टच डिस्प्ले दी गई है। Maxima Max Pro Knight+ के साथ एचडी डिस्प्ले है और इसे स्पेस ब्लैक, रोज गोल्ड ब्लैक और सिल्वर ग्रे कलर में पेश किया गया है। Maxima Max Pro Knight+ की डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है।
मैक्सिमा की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है। इसके अलावा इसमें Realtek का चिपसेट है। वॉच के साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड हैं। इस वॉच में इनबिल्ट गेम भी हैं। Maxima Max Pro Knight+ के साथ एचडी स्पीकर और माइक्रोफोन मिलते हैं। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Maxima Max Pro Knight+ को IP67 की रेटिंग मिली है। इस वॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप मॉनिटरिंग मिलता है।
Maxima Max Pro Knight+ में AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। वॉच से आप फोन के कैमरे को भी कंट्रोल कर सकते हैं। वॉच के साथ वॉटर ड्रिंकिंग अलर्ट भी मिलता है। वॉच में अलार्म और पीरियड ट्रैकिंग भी मिलता है। Maxima Max Pro Knight+ की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इस वॉच को लेदर स्ट्रैप के साथ भी खरीदा जा सकता है।
- Nokia ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत आठ हजार रुपये से भी कम
- Gmail New features: अब खत्म होगी ईमेल लिखने की टेंशन, जीमेल खुद लिखेगा मेल! AI से हुआ लैस
- Google Bard: गूगल ने भारत में लॉन्च किया AI चैटबॉट बार्ड, ChatGPT को देगा टक्कर
- Android 14 Beta: अब इन स्मार्टफोन को भी मिलेगा अपडेट, गूगल ने जारी की पूरी लिस्ट