आईफोन का सपना होगा पूरा, इन छह मॉडल पर मिल रही है जबरदस्त छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jan 2022 10:30 AM IST
सार

विजय सेल्स में एपल डेज सेल चल रही है जिसमें आईफोन 11 से लेकर आईफोन 13 सीरीज तक के कई मॉडल पर जबरदस्त छूट मिल रही है। इस सेल में छूट के अलावा AMEX के क्रेडिट कार्ड पर 7.5% तक का कैशबैक मिल रहा है।

विज्ञापन
massive discount on iphone 13 mini iphone 13 iphone 12 and other models here is the price list
iphone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी आईफोन खरीदने की लंबे समय से सोच रहे हैं, लेकिन बढ़िया डिस्काउंट ना मिलने की वजह से आईफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। विजय सेल्स में एपल डेज सेल चल रही है जिसमें आईफोन 11 से लेकर आईफोन 13 सीरीज तक के कई मॉडल पर जबरदस्त छूट मिल रही है। इस सेल में छूट के अलावा AMEX के क्रेडिट कार्ड पर 7.5% तक का कैशबैक मिल रहा है। इस सेल में आप iPhone 13 mini से लेकर iPhone 13 Pro Max तक और कुछ पुराने आईफोन को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...

    iPhone 13 mini का 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 66,400 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसे 69,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं iPhone 13 mini का 256GB वाला मॉडल 79,900 रुपये की जगह 75,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 13 mini का 512GB मॉडल 99,890 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन

    iPhone 13 की बात करें तो इसका 128GB मॉडल 77,100 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 79,900 रुपये है। iPhone 13 का 256GB मॉडल 89,900 रुपये की जगह 86,700 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 13 का 512GB वाला मॉडल 1,06,000 रुपये में मिल रहा है। iPhone 13 Pro का 128GB मॉडल 1,13,900 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। iPhone 13 Pro 256GB वेरियंट 1,23,400 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत 1,29,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप पुराना आईफोन खरीदना चाहते हैं तो iPhone 12 सीरीज और iPhone 11 सीरीज पर भी शानदार छूट मिल रही है। iPhone 12 mini का 64GB मॉडल 69,900 रुपये की जगह 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 12 mini का 128GB मॉडल 63,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी वास्तविक कीमत 74,900 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें