हो गया खुलासा, इस भारतीय कंपनी के Tab से वित्त मंत्री ने पेश किया बजट 2021

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Feb 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Made in India tab used by nirmala sitharaman budget speech 2021
made in India tab - फोटो : amarujala

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 की शुरुआत मेड इन इंडिया टैब से की। इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर पर मेड इन इंडिया और iPad ट्रेंड होने लगे। अधिकतर लोगों को लगा कि वित्त मंत्री ने एपल के मेड इन इंडिया टैबलेट पर बजट पेश किया है, लेकिन अब दो दिन बाद इसका खुलासा हो गया है कि बजट 2021 के लिए किस भारतीय कंपनी के टैबलेट का इस्तेमाल हुआ है। गूगल सर्च से पता चला है कि मेड इन इंडिया टैब को लेकर काफी सर्चेज हो रहे हैं यानी अधिकतर लोग मेड इन इंडिया टैब के बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं....

    कंपनी के बिजनेस हेड ने की पुष्टि

    made in India tab
    made in India tab - फोटो : twitter

    आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस मेड इन इंडिया टैब में वित मंत्री ने बजट पेश किया वह किसी और का टैब नहीं बल्कि लावा (Lava) का टैबलेट है। लावा इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड सुनिल रैना ने एक अखबार की कटिंग को ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि जिस टैब से बजट पेश हुआ वह लावा टैब (Lava TAB) है। उन्होंने कटिंग के साथ ट्वीट किया, 'और वह एक लावा का टैबलेट है।' हालांकि टैब के फीचर्स और कीमत के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। अखबार की कटिंग में लावा के टैब का कोई जिक्र नहीं है। अमर उजाला ने इस टैबलेट को लेकर लावा की टीम से संपर्क किया। जवाब मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

    विज्ञापन

    कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हैं ये तीन टैबलेट

    Lava T81N
    Lava T81N - फोटो : Lava

    लावा की आधिकारिक वेबसाइट पर तीन टैबलेट लिस्ट है जिनमें Lava T81N एक प्रीमियम टैब है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इस टैब में 8 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है. इसके अलावा इसकी बॉडी मेटल की है और इसमें 5100एमएएच की बैटरी के साथ कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE है। इसके अलावा Ivory Pop और Lava Magnum X1 टैब को भी कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें