इस साल के अंत तक मिनी LED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है MacBook Pro
MacBook Pro के सभी मॉडल में भी Mini LED डिस्प्ले होने की बात सामने आ रही है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसी साल सितंबर में MacBook Pro को 14 इंच और 16 इंच की साइज में पेश किया जाएगा।

विस्तार
एपल का नया MacBook Pro इस साल के अंत तक लॉन्च होगा। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि MacBook Pro का नया मॉडल सितंबर से नवंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि नए MacBook Pro में मिनी एलईडी डिस्प्ले मिलेगी। बता दें कि मिनी एलईडी डिस्प्ले एक नई टेक्नोलॉजी जिसमें बैकलाइट में हजारों एलईडी लाइट्स होती हैं जिनकी वजह से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और बेहतर कलर मिलता है। जाने-माने एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नए मैबकुक प्रो और MacBook Air को Mini-LED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।
9to5Mac की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ MacBook Air 2022 में लॉन्च होगा। उम्मीद की जा रही है कि एपल इसे WWDC 2022 या अपने स्प्रिंग इवेंट में पेश करेगा। MacBook Air को 13.3 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा डिजाइन में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए मैकबुक एयर में एपल का M2 चिपसेट मिलेगा।
MacBook Pro के सभी मॉडल में भी Mini LED डिस्प्ले होने की बात सामने आ रही है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसी साल सितंबर में MacBook Pro को 14 इंच और 16 इंच की साइज में पेश किया जाएगा। नए मैकबुक प्रो में Apple M1X प्रोसेसर मिलेगा।
मैकबुक प्रो की डिजाइन में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बॉडी को नई डिजाइन मिल सकती है। इसके अलावा मैग्नेटिक मैगसेफ चार्जर का भी सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि नए मैकबुक सीरीज के साथ HDMI पोर्ट और SD कार्ड स्लॉट की वापसी हो सकती है।
- घरेलू कंपनी Cockatoo अगले सप्ताह लॉन्च करेगी अपनी पहली स्मार्टवॉच Y2
- Poco M3 Pro 5G Review: 15 हजार की रेंज में एक बढ़िया 5जी स्मार्टफोन
- Gionee ने कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च किए दो स्मार्टवॉच, शुरुआती कीमत 2,999 रुपये
- Godrej ने भारत में लॉन्च किए होम सिक्योरिटी कैमरे, अमेजन के भारतीय सर्वर पर स्टोर होगा डाटा